Vaishali

समस्तीपुर;गर्मी का एहसास:दोपहर में 30 पर पहुंचा पारा, गर्मी का एहसास

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
उत्तर बिहार के जिलों में वर्तमान में सुबह के समय 100 फीसदी आर्द्रता रह रही है। इसके बावजूद बीते चार दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहते हुए 29 डिग्री व उससे अधिक रह रहा है। वैज्ञानिक इसे गर्मी बढ़ने का संकेत बता रहे हैं। इस बीच पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विवि पूसा के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से सोमवार को जारी मौसम के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री रहकर 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी रही। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहकर 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!