Vaishali

समस्तीपुर;संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत एक वर्ष पूर्व हुआ था प्रेम विवाह,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के शुभा गेवरी गांव में एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लाई गई विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता की पहचान गांव के विजय मल्लिक की पत्नी पूजा देवी 20 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने युवती का शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक साल पहले ही हुई थी शादी

पटना के संबंध में दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के मक्खनपुर बसा गांव निवासी संतोष मलिक ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वे लोग मेला देखने गए थे। इसी दौरान विजय मूल्य की बहन का अपहरण कर लिया था और जबरन उससे शादी कर ली थी। हालांकि दोनों स्वजातीय थे, जिसके कारण बाद में मामला सामाजिक स्तर पर शांत हो गया। इसके बाद उसकी बहन पूजा विजय के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। कुछ दिनों बाद ही विजय मल्लिक दान दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगा। 3 दिन पूर्व भी जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था तो उसका बहनोई विजय उसके साथ अभद्र व्यवहार मोबाइल पर किया। उसकी बहन की गला घोंटने लगा। रविवार दोपहर उसे सूचना मिली की उसकी बहन को उसका पति गला घोट कर मार डाला है और घर से फरार हो गया है, जो कि इसी गांव में उसकी एक अन्य रिश्तेदार भी रहती है जिसके द्वारा उसे जानकारी मिली।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

वहीं गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ शुभा गांव पहुंचा, तो उसकी बहन फंदे से लटक रही थी। गांव के लोगों ने उसे तुरंत उतार लिया, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से उसके ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। उधर थाना अध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि शव को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!