Vaishali

समस्तीपुर का मौसम;बादल रहने के कारण सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे आया न्यूनतम पार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाने से शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। जिसके कारण लोगों को देर रात व सुबह के समय हल्के ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहकर 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहते हुए 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच 3.4 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। जिससे सुबह में ठंड को बरकरार रखा। वहीं सुबह के समय 100 फीसदी आर्द्रता रही। जबकि दोपहर में 43 फीसदी आर्द्रता रही। इसको लेकर पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने कहा कि उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए हैं।

^उत्तर बिहार के जिलों में बादल छाने से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं पछिया हवा ने हल्के ठंड का एहसास कराया है। जबक आगामी दिनों में दिन व रात के तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का एहसास होगा। सलाह के अनुरूप कृषि कार्य संपन्न करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!