Vaishali

समस्तीपुर:सिंघिया घाट स्टेशन पर पब्लिक टॉयलेट का उद्घाटन

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
प्रखंड अंतर्गत एकमात्र रेलवे स्टेशन सिंघिया घाट परिसर में शुक्रवार को जन सुविधाएं (शौचालय व टॉयलेट) का उद्घाटन स्टेशन मास्टर राजीव मिश्र, दैनिक यात्री संघ के मंडल अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, राम बहादूर सिंह और सेवानिवृत शिक्षक रामचंद्र महतो आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। अध्यक्षता दैनिक यात्री संघ के स्टेशन संयोजक मनोज कुमार ने की। संबोधित करते हुए स्टेशन मास्टर ने कहा कि पब्लिक टॉयलेट की व्यवस्था हो जाने से यात्रियों को सहुलियत होगी।

उन्होंने बताया कि इसमें शौच के निमित्त प्रति व्यक्ति 5 रुपए देना होगा। जबकि, पेशाब के लिए नि:शुल्क व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सफाई को बरकरार रखने व यात्रियों की सुविधा के लिए इसका निर्माण कराया गया है। मौके पर नीरज रंजन, संजय कुमार सिंह, फगुनी महतो, सरोज कुमार सिंह, अधिवक्ता उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, प्रबंधक अशोक कुमार रंजन आदि रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!