Vaishali

होली से पूर्व एक्शन में उत्पाद विभाग:चलाया जा रहा है स्पेशल ड्राइव, 25 लोगों को किया गया गिरफ्तार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
समस्तीपुर जिले में होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब पीने एवं बेचने वालों के विरोध में छापेमारी अभियान चला रही है । इसी अभियान के तहत ज़िले के पटोरी, मुसरीघरारी, हलई, मुफस्सिल, नगर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 25 लोगों को शराब बेचने और पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया गिरफ्तार लोगों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। ‌

होली पर्व को लेकर चलाया जा रहा है अभियान

गिरफ्तार लोगों में हरपुर थाना क्षेत्र की शिवचरण पंडित की पत्नी भारती पंडित, हथौड़ी थाना क्षेत्र के जोरपुरा निवासी लेखा देवी, पटोरी थाना क्षेत्र के जोरपुरा निवासी अमित मांझी की पत्नी मीरा देवी, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मठपुरा निवासी महिंदर महतो की पत्नी जानकी देवी, हलई ओपी क्षेत्र के मॉलपुर निवासी जय नारायण महतो की पत्नी सरिता देवी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी रंजीत कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा निवासी दिलीप महतो की पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं पटोरी थाना क्षेत्र के विशनपुर बांदे निवासी अरुण चौधरी के पुत्र सोनू कुमार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी नथुनी चौधरी के पुत्र अमर कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के धरमपुर बांदे निवासी शिवजी साह के पुत्र जगन्नाथ साह, नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर निवासी रामप्रीत के पुत्र रमेश कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड 5 के निवासी रामदेव महतो के पुत्र शम्भूनाथ, पटोरी थाना क्षेत्र के बांदे बिशनपुर निवासी हीरो पासवान के पुत्र सर्वेश कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी मुकेश राम के पुत्र कुंदन कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के शेरदिल वार्ड 10 निवासी राम सागर राय के पुत्र जगदीश कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर सुपौल निवासी रामेश्वर राय के पुत्र रंजीत राय, पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के सखिराम के पुत्र सुख्खल राम, हलई थाना क्षेत्र के धरमपुर बांदे निवासी फरीद अहमद आदि शामिल हैं।

उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर सभी को पकड़ा गया है कि उन्होंने बताया कि होली पर्व को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!