Vaishali

उत्तर बिहार में 21-22 को छाए रह सकते हैं बादल,मौसम मे बदलाव

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 21-22 फरवरी को बादल छा सकते हैं। वहीं आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी 18-22 फरवरी का पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

हालांकि 21-22 फरवरी के आसपास बादल आ सकते हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ यह 28-30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी 3-4 डिग्री की वृद्धि के साथ 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि पूर्वानुमान अवधि में औसतन 4-6 किमी की रफ्तार से आगामी दो दिनों तक मुख्य रूप से पुरवा हवा व उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!