Vaishali

समस्तीपुर सदर अस्पताल में खुला हेल्थ हेल्प डेस्क:मरीज और परिजनों को मिलेगी सुविधा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
समस्तीपुर सदर अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवारों के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार के बारे में संपूर्ण जानकारी देने के लिए जीविका के सौजन्य से अस्पताल परिसर में हेल्थ हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने हेल्थ हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में हेल्थ हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य जीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में ससमय आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। ताकि उपचार के लिए उन्हें अन्य जहां पर भटकना नहीं पड़े। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

दो दीदियों का किया गया है चयन

आपको बता दे कि प्रथम पाली सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से रात के 10:00 बजे तक कार्य करेगी। इस कार्य के लिए मुख्य रूप से दो दीदियों का चयन किया गया है और 3 दिनों को रिजर्व में रखा गया है। ताकि आवश्यकता अनुसार उनसे कार्य लिया जा सके। अस्पताल प्रशासन के साथ बेहतर संबंध बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित जानकारी के लिए दीदी का प्रशिक्षण एम्स पटना में कराया गया है। हेल्प हेल्प डेस्क के शुभारंभ के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के अलावा डॉक्टर गिरीश कुमार नागमणि राज, मेराज खान, रश्मि रानी, खुशबू कुमारी समीर विभिन्न और कर्मी उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!