Samastipur

समस्तीपुर;सड़क हादसे में विद्यापति नगर के चाचा भतीजे की मौत:बाइक से जाने के दौरान हुई दुर्घटना

समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी स्व. योगेश्वर राय के पुत्र दामोदर राय (40) व पप्पू राय के पुत्र मोनू कुमार (19) की मौत गुरुवार की देर शाम निकटवर्ती बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 28 पर सड़क हादसा में हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के मुताबिक मोनू कुमार व दामोदर राय अपनी बाइक से शेरपुर से तेघड़ा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में गोधना ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार भतीजा सोनू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दामोदर राय को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दामोदर राय के प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में दामोदर राय की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मृतक चाचा भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजनों के बीच हड़कंप मच गया। स्वजनों सहित ग्रामीण बेगूसराय के लिए निकल गए हैं। शेरपुर गांव में परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!