Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने 52 चोरी का मोबाइल की बरामदगी कर मोबाइल धारक को दिया,खुशी से खुले लोगो के चेहरे

समस्तीपुर।पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा समस्तीपुर जिले में हो रही अपराधिक घटनाओं का विश्लेषण किया गया एवं शराबबंदी कानून के उल्लंघन का विश्लेषण किया गया, दोनों प्रकार की घटनाओं के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ।कि बड़े तौर पर अपराधिक घटनाओं एवं शराबबंदी कानून के उल्लंघन में चोरी के मोबाइल का उपयोग किया जाताहै।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तत्पश्चात समस्तीपुर जिले में 4 मोबाइल रिकवरी टीम का गठन किया गया, टीमों का उद्देश्य अधिक से अधिकचोरी किए गए मोबाइल को बरामद करना एवं उनके धारक को सुपुर्द करना है।आज इस अभियान का दूसरा चरण समाप्त हुआ दूसरे चरण के अभियान में 52 चोरी का मोबाइल की बरामदगी हुई एवं मोबाइल धारक को उसका मोबाइल सुपुर्द किया गया।इसके पहले चरण के अभियान में 72 मोबाइल की बरामदगी हुई थी।

एवं उसके धारक को सुपुर्द किया गया था, मोबाइल धारक को जब उसकी चोरी की गई मोबाइल पुलिस के द्वारा सुपुर्द किया गया, तो उसके चेहरे पर एकअलग ही प्रसन्नता देखी गई।मौके पर अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!