Samastipur

समस्तीपुर;कृषि विश्वविद्यालय पूसा में तीन दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ,लगी फल और सब्जियों की प्रदर्शनी

समस्तीपुर ! डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आज से तीन दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ हो गया है। 23 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले किसान मेला का उद्घाटन पशु चिकित्सक विश्वविद्यालय के कुलपति रामेश्वर सिंह और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किसान मेला के उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने किसानों के द्वारा लगाए गए फल और सब्जियों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेटियर के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए इस मेले का थीम प्राकृतिक खेती और पोषक अनाज से किसानों की समृद्धि रखा गया है।

किसान मेला में विश्वविद्यालय के अलावे-अलग तरह के कुल 155 स्टालों भी लगाए गए है। मेले में बिहार के अलावे अन्य राज्यों से पहुंचे किसान विश्वविद्यालय के द्वारा विकसित किए गए नए कृषि संयंत्र और बीजों के साथ नई तकनीक की जानकारी हासिल किया। मेले में पहुंचने वाले किसान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस मेले से काफी खुश दिख रहे थे। उनका कहना है कि इस तरह के मेले में उन्हें खेती के नए तकनीक और नए प्रभेद की जानकारी मिलती है। जिससे किसानों को काफी फायदा मिलता है।

वहीं इस मेले के आयोजन को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस पांडे ने बताया कि प्राकृतिक खेती आज के समय की मांग है। खासकर कोरोना काल के बाद लोगों के मन मस्तिष्क में जैविक उत्पादों की मांग काफी बढ़ गई है। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार अनुसंधान किए जा रहे हैं और इस मेले के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जा रही है। उनका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों के बीच इन तकनीकों को साझा किया जाए ताकि किसान कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा कर अपनी आय को बढ़ा सकें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!