Samastipur

समस्तीपुर में सरसो तेल लदा ट्रक गिट्‌टी लदे ट्रक से टकराया, दोनों चालक घायल,सरसों तेल लूटने की मची होड़

समस्तीपुर में रविवार को दो ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक पर सरसों तेल लदा था, दूसरे पर गिट्‌टी। टक्कर में दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों में सरसों तेल लूटने की होड़ मच गई। जिसे जो मिला, वही लाकर तेज लूटने लगे। हादसा NH-28 पर बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव के पास हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ट्रक से बह रहे सरसों तेल को लूटने के लिए लोगों की होड़ लग गई। लोग जान जोखिम में डालकर भींग-भींग कर ट्रक से बह रहे सरसों तेल को अपने बर्तन और डिब्बों में भरने लगे। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया है। पूरे सड़क पर सरसों तेल बिखर चुका है। हालांकि मामले की जानकारी के बाद भी मौके पर काफी देर पुलिस नहीं पहुंची। जिस कारण काफी देर तक लूट मची रही।

बाल्टी लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग।
रविवार दोपहर मुजफ्फरपुर की ओर से सरसों तेल लोड ट्रक की टक्कर ताजपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रहा था। तभी गिट्टी लोड एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी दौरान सरसों तेल और ट्रक से सरसों तेल बहने लगा। यह देख आसपास के लोग सरसों तेल लूटने के लिए मौके पर पहुंच गए।

फ्री का तेल लूटने की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए हैं और सरसों तेल को विभिन्न डब्बा में जमा करने में लग गए। इधर बंगरा थाना अध्यक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। हालांकि समाचार प्रेषण तक मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!