Samastipur

समस्तीपुर में दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल,ई-रिक्शा चालक का सिर फोड़ने का है आरोप

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी के झिल्ली चौक पर रविवार को एक दारोगा उमाकांत राय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक की पिटाई और सिर फोड़े जाने से नाराज लोगों ने दारोगा की पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

स्थानीय लोगों ने बनाया मारपीट का वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक के चेहरे से खून बहता हुआ दिख रहा है, जिसके बाद चालक बदला लेने के लिए दारोगा को घेर रहा है। वहीं युवक के चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी धीरे-धीरे जुट जाती है, जिसके बाद आक्रोशित लोग भी दारोगा के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दारोगा को सड़क पर पटक दिया। हालांकि कुछ लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर दारोगा और ई-रिक्शा चालक को एक-दूसरे से दूर ले जाया जा रहा है।

 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

 

स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि झिल्ली चौक पर अवैध रूप से ई-रिक्शा लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दारोगा उमाकांत राय ने ई-रिक्शा चालक के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे ऑटो चालक का सिर फट गया। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन ने कुछ भी बोलने से परहेज किया।

एसपी ने कहा- कार्रवाई होगी

 

वहीं इस पूरे मामले पर एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि सदर एसडीपीओ को जांच करने का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर अगर पुलिस पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!