Samastipur

समस्तीपुर मे फिर से गरजने लगी बंदूके,विभूतिपुर में पूर्व मुखिया की गोलियों से भूनकर हत्या,एक को रेफर

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने पूर्व मुखिया सह चिमनी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी व उनका एक सहयोगी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

 

मृतक की पहचान सुरेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है जो सिंघिया बुजुर्ग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया भी थे। वहीं जख्मी की पहचान सत्य नारायण सिंह उर्फ मंत्री के रूप में की गई है। जिसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया गया ।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर से एक सहयोगी के साथ बाइक से चिमनी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मडडीहा स्कूल के समीप चार- पांच की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद किया है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.लोगो मे भय का माहौल बना हुआ है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!