Samastipur

शादी के 10 साल बाद ननद से हुआ प्यार तो रचाई शादी:5 महीने से रह रहे थे साथ,ननद की बहन ने किया जुदा

समस्तीपुर में एक महिला को शादी के 10 साल बाद अपनी ननद से प्यार हो गया। दोनों ने 5 माह पूर्व घर में ही शादी भी कर ली। तब से दोनों पति पत्नी की तरह रह रहे थे। ऐसे में शुक्रवार को अचानक ननद की बड़ी बहन घर पहुंची और उसे अपने साल ले गई। इसी बात से आक्रोशित होकर भाभी थाने पहुंच गई और न्याय की गुहार लगाने लगी। मामला जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है। जिले में इन दिनों ननंद-भाभी के बीच की शादी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला धरहरा गांव निवासी शुकला देवी (32 वर्ष) है तो वहीं ननद का नाम सोनी देवी (18 वर्ष) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं, शुकला देवी ने इस मामले को लेकर रोसरा थाना में आवेदन भी दिया। जिसमें शुकला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसे अपनी ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया। 5 माह पूर्व शुकला ने ननंद सोनी से शादी भी रचा ली। जिसके बाद दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे। शुकला को अपनी ही ननद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी मिली। हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।

शुकला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं।
शुकला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई। शुकला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी (40 वर्ष) पर सोने के अपहरण कर लिए जाने की बात कही हैं। शुकला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है उसके बिना रह नहीं सकती। इस बाबत थाने पर शुकला के साथ आया उसका पति प्रमोद भी यह कहते हुए हामी भरता है कि शुकला को जो अच्छा लगता है वही करें। वह उसके फैसले के साथ है।

उधर इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि शुकला नामक महिला ने आवेदन दिया है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!