Samastipur

समस्तीपुर के नर्सिंग होम संचालक का आरोपी दिलखुश कुमार की साली से था अवैध संबंध,कर दिया हत्या

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक के पास सोमवार तड़के नर्सिंग होम संचालक नवीन ठाकुर की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई। बेगूसराय पुलिस ने नवीन के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गिरफ्तार दिलखुश ने तिघरा में भी एक लक्ष्मण महतो नामक मजदूर की हत्या की थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया गया है कि जिस अपराधी में नवीन की हत्या की उसने बेगूसराय के तेघरा में भी सुबह एक हत्याकांड को अंजाम दिया था। गिरफ्त में आए अपराधी की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली निवासी दिलखुश कुमार के रूप में की गई है ।साथ ही साथ दिलखुश कुमार के दो अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दरअसल सोमवार तड़के दिलखुश कुमार के द्वारा समस्तीपुर जिले के पटोरी में एक निजी नर्सिंग होम संचालक नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी गई थी एवं बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव में मजदूर लक्ष्मण महतो की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बेगूसराय पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रारंभ की गई तो पता चला कि समस्तीपुर से लेकर बेगूसराय तक हुए इस सीरियल किलिंग में एक ही कार का उपयोग किया गया था और कार मालिक की पहचान दिलखुश कुमार के रूप में की गई। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पटोरी निवासी नर्सिंग होम संचालक नवीन कुमार की हत्या के पीछे जब जांच की गई तो मूल वजह अवैध संबंध के रूप में सामने आया। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार आरोपी दिलखुश कुमार की साली के साथ अवैध संबंध था और इसी को लेकर दिलखुश कुमार के द्वारा उस घटना को अंजाम दिया गया

 

साथ ही साथ जब गौरा के मजदूर लक्ष्मण महतो की हत्या के संबंध में छानबीन की गई तो पता चला दिलखुश कुमार के साथी छोटू कुमार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है और अपने ट्रक पर खलासी के काम करने के लिए लक्ष्मण महतो के पुत्र नीतीश कुमार पर उसके द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन जब नीतीश कुमार इसके लिए तैयार नहीं हुआ तब इन लोगों ने नीतीश कुमार के पिता लक्ष्मण महतो की उस वक्त हत्या कर दी जब रात वह शौच के लिए बाहर निकला था। गिरफ्त में आए अपराधियों के पास पुलिस ने एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। साथ ही साथ साठ हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आगे भी बड़ी सफलता हासिल होगी। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!