Samastipur

दलसिंहसराय;दूसरे सेमीफाइनल मैच में राघोपूर की टीम ने सुपर ओवर में टाउन क्लब को हरा कर जीती मैच

दलसिंहसराय।ठाकुरवारि स्टेडियम कोनैला में चल रहे महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट का दूसरा सेमिफाइनल मैच आज टाउन क्लब दलसिंहसराय और राघोपूर के बीच खेला गया जिसमें राघोपूर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया,,निर्धारित 16 ओवर की खेल में 15 ओवर 4 गेंद में 146 पर ओलआउट हो गयी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राघोपूर के तरफ से सर्वाधिक रन मुनचुन ने बनाया 19 गेंदों में 49 रन की पारी खेली,,जबाव में लक्ष्य हासिल करने उत्तरी टाउन क्लब की टीम 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन ही बना पायी.मैच टाई हो गया.
उसके बाद 1 ओवर का सुपर ओवर हुआ,जिसमें टाउन क्लब की पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 रन का लक्ष्य रखा,, इस लक्ष्य को राघोपूर ने 4 गेंदे में ही पूरा कर लिया,मुनचुन ने सुपर ओवर में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 3 छके लगाकर राघोपूर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

आज के मुख्य अतिथि रामभद्र झा ने मुनचुन को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया,,मौके पर आयोजक पुरुषोत्तम भारद्वाज,, निरंजन मेहता,,नंदु सिंह,,नीरज राज,, दिनेश कुमार छोटू,,राजनंदन शर्मा,, मनोज ईश्वर,, राजन राठौर,, दिनेश ईश्वर,,सदन ईश्वर,,त्रिलोकी मेहता,, रंकज शर्मा,,नीलेश भारद्वाज इत्यादि उपस्थित थे..

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!