Samastipur

दलसिंहसराय;शिक्षा विहार द्वारा आयोजित किया गया भव्य मेगा टेस्ट

दलसिंहसराय,आने वाले महीनों में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं बच्चों की होने वाली परीक्षा को देखते हुए शिक्षा विहार के प्रांगण में भव्य मेगा टेस्ट का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया तथा बच्चों के बीच प्रतियोगिता को बढ़ाने के लिए चयनित 36 प्रतिभागियों को आज मंगलवार को होने वाली मेगा क्विज में शामिल किया जाएगा जिसे 6 ग्रुप में बांटा जाएगा और वहां चयनित ग्रुप को प्रथम पुरस्कार तथा शेष प्रतिभागी को पारितोषिक दिया जाएगा.
 मौके पर उपस्थित शिक्षा विहार के प्रबंध निदेशक सुशांत चंद्र मिश्र ने बताया कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभावान  प्रतिभागियों के अंदर आपस में आगे बढ़ने का जुनून उत्पन्न होता है,और साथ ही साथ आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है.मौके पर संस्थान के सह निदेशक प्रीति प्रियदर्शनी,प्रधान शिक्षक मनीष सिंह,वीरेंद्र कुमार,विपुल कुमार आदि उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!