Samastipur

दलसिंहसराय में विक्षिप्त हुआ मॉब लिचिंग का शिकार: चोर समझ कर लोगों ने पीट कर मार डाला,उग्र लोगों इस किया जाम

दलसिंहसराय के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में मंगलवार रात एक विक्षिप्त युवक मॉब लिचिंग का शिकार हो गया। लोगों ने उसे चोर समझ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसकी उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवक की पहचान इसी गांव के मो. इशाक के 45 वर्षीय पुत्र मो फैयाज़ उर्फ संजय के रूप में की गई है। उधर,युवक की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही लोगों ने विशनपुर- दलसिंहसराय पथ को जाम कर दिया। लोग घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। जांच के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

बताया गया है कि फैयाज मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वहीं खाने पीने का भी आदि था। लोगों ने बताया रात यह बलभद्रपुर गांव में ही एक ताड़ी दुकान में घुस गया। कुछ लोगों ने इसे ताड़ी पिला दी। जिसके बाद यह ताड़ी दुकानदार महेंद्र पासवान के घर में घुस गया। महिलाओं द्वारा हल्ला मचाए जाने पर जुटे लोगों ने इसे कमरे के अंदर बंद कर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने जानकारी मिली की युवक विक्षिप्त हैं तो उसे छुरा दिया गया। बताया गया है कि इस घटना के बाद युवक सड़क किनारे ही सो गया। परिवार के लोग इसे खोज रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह लोगों ने इसे सड़क किनारे बेहोश देखा। जिसके बाद युवक को सदर अस्पताल लायाा। जहां उपचार के दौरान तिसरे पहर युवक की मौत हो गई।

उधर, सदर अस्पताल से शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने शव को बलभद्रपुर चौक के पास रख कर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। वहीं मृतक के परिजन को मुआवजा देने की बात कह रहे हैं। समाचार प्रेषण तक लोगों को सड़क जाम जारी था। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि इस मामले में परिजनों का फर्द बयान उजियारपुर थाना भेजा जा रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई उजियारपुर पुलिस करेंगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!