Samastipur

क्राइम कंट्रोल को 7 नई हॉक्स टीम की गई तैनात, समस्तीपुर एसपी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

समस्तीपुर.जिले में क्राइम कंट्रोल की दिशा में मिल रही सफलता को देखते हुए नगर थाना समेत मुफस्सिल, मथुरापुर और मुसरीघरारी के लिए सात और नई हॉक्स टीम थाना क्षेत्रों के लिए रवाना की गई है। शहर के मथुरापुर घाट से एसपी विनय तिवारी ने सोमवार को सात नए हॉक्स टीम को हरी झंडी दिखाकर थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इसके साथ ही नगर थाने में दो मुफस्सिल थाने में दो के अलावा मथुरापुर और मुसरीघरारी में एक एक टीम और बढ़ गई। जिससे क्राइम कंट्रोल में और मदद मिलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नगर थाना क्षेत्र और मुफस्सिल में अब 4 -4 हॉक्स टीम हो गई है। इस मौके पर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जल्द ही दो और नए हॉक्स टीम का गठन किया जा रहा है जिसे विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। यहां बता दें कि समस्तीपुर जिले में एसपी के पद स्थापना के साथ ही बढ़ते क्राइम कंट्रोल पर नियंत्रण के लिए एसपी ने बाजार के समय लगातार पेट्रोलिंग के लिए हॉक्स टीम का गठन किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!