Samastipur

दलसिंहसराय में किराना कारोबारी से लूट मामले में हथियार के साथ लुटेरा गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, डीएसपी ने किया उद्भेदन.

दलसिंहसराय थाना क्षेत्रे दलसिंहसराय विद्यापति पथ पर सरदारगंज मोहल्ले में गत एक दिसंबर की रात हथियार के बल पर किराना के थोक कारोबारी अभिषेक आनंद के यहां हुए करीब तीन लाख रुपए लूट मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में छापेमारी कर रामसकल सिंह के पुत्र अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी पिस्तौल के अलावा 7 जिंदा गोली बरामद की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी देते हुए दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि गत 1 दिसंबर की रात 4-5 की संख्या में बदमाशों ने सरदारगंज मोहल्ला में अभिषेक आनंद की दुकान पर धावा बोलकर दुकान के गल्ला से करीब तीन लाख की लूट कर ली थी। इस घटना में पुलिस ने वैज्ञानिक और मानवीय आधार पर जांच करते हुए इस मामले में शामिल अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया। अमरजीत कुमार ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अन्य बदमाशों का भी नाम बताया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों द्वारा अपने साथियों का नाम बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।

 

1 दिसंबर की रात हुई थी लूटपाट

 

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर रोड पर स्थित सरदार गंज मोहल्ला के अभिषेक आनंद नामक को कारोबारी के यहां देर रात चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर कारोबारी को गला से हटाकर गला में रखे खुदरा और राशि की लूट कर ली थी। लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की गतिविधि कैद हुई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!