Samastipur

अचानक पटोरी थाने पहुंचे एसपी विनय तिवारी:1 किलोमीटर तक किया पैदल मार्च, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर.समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी अचानक आज सोमवार को पटोरी थाना क्षेत्र पहुंचे। एसपी ने करीब 1 किलोमीटर तक पुलिस वालों के साथ पैदल मार्च किया। एसपी ने पटोरी थाना क्षेत्र के गोला रोड के ज्वेलर्स दुकान में जाकर दुकानदार से विधि व्यवस्था के बारे में बातचीत किया। उन्होंने दुकानदारों को कई अहम निर्देश भी दिया, निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ज्वेलर्स दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है, ताकि अपराध को रोका जा सके, उन्होंने यह भी कहा कि अगर दुकानदार मोटी रकम बैंक से पैसा निकासी एवं जमा करने जाते हैं तो पुलिस को सूचना अवश्य दें, ताकि पैसा जमा एवं निकासी करने के समय पुलिस आपकी सुरक्षा कर सके।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

एसपी ने एक किलोमीटर तक किया पैदल मार्च

चलाया जा रहा है नो ऑफिस डे

 

वहीं एसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोमवार को समस्तीपुर पुलिस द्वारा नो ऑफिस डे कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस तरह तमाम थाने के पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों सड़कों पर उतरेंगे। सड़क पर उतरकर व्यवसायियों और बैंक कर्मियों से जाकर बातचीत करेंगे। उनकी समस्या हो तो त्वरित निदान करेंगे। एसपी द्वारा पैदल मार्च किया जा रहा था उस वक्त सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस मौके पर पटोरी एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण, पटोरी थानाध्यक्ष जयकांत साव आदि पुलिसवाले मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!