Vaishali

समस्तीपुर में सड़क हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल:गड्ढे में पलटा ऑटो

समस्तीपुर.
समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के बोरोहि चौक के पास अनियंत्रित होकर ऑटो गड्ढे में पलट गई, जिससे ऑटो में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए है। लोगों की शोर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में लोगों ने सभी को उठाकर सिंधिया पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आधा दर्जन लोग घायल

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बरोही चौक के पास ऑटो चालक ने बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो एक गड्ढे में पलट गई, उक्त ऑटो में आधा दर्जन करीब लोग सवार थे। यह घटना आज सोमवार दोपहर में घटी है। पुलिस ऑटो को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के हरदौली गांव के रहने वाले मोहम्मद रजक की 23 वर्षीय पुत्र अब्दुल गफ्फर के रूप में किया गया है। अब्दुल गफ्फर के साथ 5 अन्य लोग भी उक्त ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो पलट गई, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए । आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!