Vaishali

उत्तर बिहार के जिलों में 29 तक छाए रहेंगे बादल,सुबह में छाएगा कोहरा, 10 डिग्री से ऊपर जाएगा न्यूनतम पारा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
उत्तर बिहार के जिलों में जनवरी माह में ठंड व कोहरे से पूरी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा की ओर से मंगलवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में 25-29 जनवरी तक आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। वहीं इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि सुबह में हल्का कुहासा छा सकता है। वहीं पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि इस अवधि में लगातार पछिया हवा 3-5 किमी की रफ्तार से चल सकती है। वहीं सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 75-80 व दोपहर में 45-55 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। जिससे सुबह 7 बजे के बाद तक 15-20 मीटर विजिबिलिटी रही। वहीं अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री अधिक रहकर 24.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गरमा सब्जियों के लिए खेत तैयार

वैज्ञानिकों ने गरमा मौसम की अगात सब्जियों भिन्डी, कद्दू, कदिमा, करेला, खीरा, नेनुआ की बुआई के लिए खेत तैयार करने की सलाह दी है। वहीं मौसम के शुष्क रहने को देखते हुए हल्दी, ओल व आलू की खुदाई करें। समय से बोई गई गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई व अगात गेहूं की फसल में तीसरी सिंचाई के लिए अभी इंतजार करें। सरसों के फसल की लाही कीट से निगरानी करें।

^उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 29 जनवरी तक बादल छाए रहने व सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। वहीं लगातार चल रही पछिया हवा से सुबह के समय हल्का ठंड रहेगा। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती कार्य शुरू करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!