Vaishali

समस्तीपुर से दरभंगा के लिए रवाना हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा,रोसड़ा के एरौत हाई स्कूल में किया था रात्रि विश्राम

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
भारत जोड़ो यात्रा का पैदल काफिला शुक्रवार को रोसड़ा से दरभंगा के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व गुरुवार रात भारत जोड़ो यात्रा बेगूसराय के रास्ते समस्तीपुर के रोसरा में प्रवेश किया था। जत्था में शामिल लोगों ने रोसरा के औरत हाई स्कूल में रात्रि विश्राम किया। विश्राम उपरांत सुबह जत्था दरभंगा के लिए रवाना हुई।

इससे पूर्व रात भारत जोड़ो जत्था के रोसड़ा में प्रवेश के समय कार्यकरी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक राम, जिलाध्यक्ष मो. तमीम, राम कलेवर प्रसाद सिंह, मेयर सह कांग्रेस नेत्री अनिता राम समेत जिला के संगठन के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। बताया गया है कि बेगूसराय जिले के सागी जीरो माइल के पास कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न वाला ध्वज के आदान-प्रदान के उपरांत जत्था समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में प्रवेश कर गई।

यात्रा रोसड़ा प्रखंड के थतिया, रोसड़ा रेलवे गुमटी स्थित गांधी चौक, महावीर मंदिर चौक, सिनेमा चौक से होते हुए रोसड़ा पुरानी बस स्टैंड रोड स्थित डाक बंगला चौक पहुंची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाक बंगला चौक पर टी ब्रेक के उपरांत यात्रा न्यू बस स्टैंड रोसड़ा से होते हुए प्रखंड के एरौत के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा के दौरान काफिले के साथ गुजर रही सैकड़ों वाहनों के कारण रोसड़ा सिनेमा चौक से न्यू बस स्टैंड तक सड़क करीब 1 घंटे तक जाम जैसी स्थिति रही।

यात्रा के कारण सड़क जाम होने से जाम में छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी रही, जिनसे स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए ,राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

यात्रा में प्रदेश नेतृत्व के अलावा स्थानीय नेताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद सिंह यूथ कांग्रेस के नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय, गौरव चौहान, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गायत्री कुमारी, रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह, नीरज यादव के अलावा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!