समस्तीपुर जिले में आज से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन साढ़े दस बजे से हाेगा
समस्तीपुर।
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अब 10:30 बजे से 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में डीपीओ आईसीडीएस अलका आम्रपाली ने बताया कि शीतलहरी एवं ठंड के प्रकोप को देखते हुए विभाग की ओर से 18 जनवरी से अगले आदेश तक जिले में चल रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 10:30 बजे से 1:30 बजे तक करने का निर्देश दिया गया है। डीपीओ ने बताया कि अभी जिला में 4940 आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत हैं। सभी को यह निर्देश दिया गया है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।