Vaishali

विशेष टिकट जांच अभियान चला तीन दिनाें में समस्तीपुर मंडल ने 2.5 लाख वसूला जुर्माना

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंडल में बिना उचित यात्रा टिकट/प्राधिकार के यात्रा करने वालों की धर-पकड़ के लिए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल के समस्तीपुर एवं दरभंगा स्टेशनों पर 5 से 7 जनवरी तक बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके।

इन अभियानों के दौरान समस्तीपुर एवं दरभंगा स्टेशन से गुजरने वाली मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए यात्रियों से निर्धारित प्रभार लिए गये। प्रभार नहीं देने वाले व्यक्तियों को न्यायिक दंडाधिकारी(रेलवे) के समक्ष प्रस्तुत किया गय। इन अभियानों के दौरान तीन दिनों में कुल 465 मामलों से जुर्माने के रूप में 2.05 लाख की राशि प्राप्त हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!