Vaishali

समस्तीपुर;चार साल पहले किया था प्रेम विवाह अब जहर पिला हत्या का किया प्रयास

समस्तीपुर।
नगर थाने के आर्य समाज रोड में शुक्रवार शाम दहेज उत्पीड़न का पुराना मामला नहीं उठाने पर पति ने अपनी पत्नी के मुंह में जबरन जहर देकर हत्या का प्रयास किया। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो उसका पति फरार हो गया। मकान मालिक ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की पहचान बहादुरपुर अटेरन चौक के अविनाश कुमार की पत्नी मीरा कुमारी के रूप में की गई है। मीरा जितवारपुर के रामपृत दास की पुत्री बताई गई है। मीरा का आरोप है कि करीब आठ साल पूर्व उसने अविनाश के साथ लव मैरेज किया था। लेकिन चार साल पूर्व अविनाश ने दूसरी शादी कर ली। उसे एक सात साल का बच्चा है। इस कारण उसने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा रखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह घर से अलग डेरा लेकर अकेले बच्चे के साथ रहती है। एक सप्ताह उसका पति अविनाश केस उठाने के लिए लगातार दबाव दे रहा था। लेकिन वह केश उठाने को तैयार नहीं है। मीरा का आरोप है कि शाम अविनाश अचानक उसके डेरा पर पहुंच कमरे में घुस आया और उसके मुंह में जबरन जहर डाल दिया। मीरा के चीखने चिल्लाने पर अन्य किराये दार जुटे तो अविनाश वहां से फरार हो गया। बाद में मकान मालिक ने मीरा को अस्पताल पहुंचाया। उधर घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!