Samastipur

एंटी क्रिमिनल एंड रोमियो स्क्वॉड को समस्तीपुर एसपी ने दिखाई हरी झंडी,चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

समस्तीपुर में अपराधियों और राउडी स्टाइल में बाइक चलाने वालों की खैर नहीं है. ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए एसपी विनय तिवारी ने एंटी क्रिमनल और रोमियो स्क्वॉड को हरी झंडी दिखा कर शहर में रवाना किया है. बाइक सवार पुलिस की टीम शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके साथ ही एसपी ने जिले में मोबाइल की चोरी की घटना को रोकने और उसकी बरामदगी के लिए भी एक अलग टीम का गठन किया है. जल्द ही चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटने की तैयारी की जा रही है.

तीन भागों में बांटी गई है पुलिस की टीम
मामले में समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि एंटी क्रिमिनल एंड रोमियो स्क्वॉड को तीन भागों में बांटा गया है. इसमे एक टीम मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र में काम करेगी. दूसरी टीम मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर अपराधियों पर नजर रखेगी.

वहीं, तीसरी टीम नगर थाना क्षेत्र में शहर के चारों ओर बाइक से घूमती रहेगी. पुलिस की ये टीमें राउडी स्टाइल में बाइक चलाने वाले को पहले पकड़ेगी. फिर उनके माता-पिता को बुलाकर चेतावनी दी जाएगी, ताकि उनको सुधारने का मौका मिल सके.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!