Samastipur

समस्तीपुर; कर्पूरीग्राम थाने की पहली थानेदार बनी अनीशा सिंह,कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सीएम आज करेंगे थाने का उद्घाटन

समस्तीपुर।जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर स्व. ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम(पितौझिय ा) में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं। नीतीश कुमार स्व. ठाकुर के पैतृक घर में बने स्मृति भवन के अलावा स्व. ठाकुर द्वारा स्थापित गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय में स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस राजकीय समारोह में सीएम पटना में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेने के बाद हवाई मार्ग से कर्पूरीग्राम पहुंचेंगे। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री इस दौरान स्मृति भवन के साथ ही इंटर स्कूल व कॉलेज में स्व. ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान सीएम द्वारा सभा को संबोधित किए जाने की चर्चा नहीं है। वेसे माना जा रहा है कि वह सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। उधर, सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम को उतरने के लिए हैलीपैड का निर्माण महाविद्यालय प्रांगण में किया गया है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सड़क के दोनों ओर स्मृति भवन से कॉलेज तक तैनात होंगें पुलिस के जवान

सीएम के आगमन को देखते हुए कर्पूरीग्राम को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्मृति भवन से लेकर कॉलेज जाने वाले रास्ते पर सड़क के दोनों ओर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान सड़क से वाहनों के आवाजाही पर रोक रहेगी।

नए थाना का पहला थानेदार देर रात तक नियुक्त कर दिया जाएगा : एसपी

मुफस्सिल थाने से अलग कर दस पंचायतों को मिलाकर कर्पूरीग्राम में कर्पूरीग्राम थाना बनाया गया है। इस थाने का सीएम उद्घाटन करेंगे। थाना भवन व थाने में सभी उपस्कर तैयार कर दिया गया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस नये थाना का पहला थानेदार अवर निरीक्षक अनीशा सिंह को देर रात तक नियुक्त कर दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि साथ संख्या बल के हिसाब से इस थाने में पुलिस पदाधिकारी व सिपाही की भी तैनाती की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!