Samastipur

समस्तीपुर;शाम में ट्रेन से कटकर महिला की हुई थी मौत,रात भर दो ट्रैक के बीच पड़ी रही लाश

समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम की दिशा यानी 22 नंबर रेलवे फाटक के पास 16 घंटे से दो रेलवे ट्रैक के बीच एक महिला का शव पड़ा रहा। घटना की सूचना के बाद पटोरी RPF की टीम पहुंची। लेकिन कार्य क्षेत्र से बाहर का मामला होने के कारण वे वापस चले गए। फिर जीआरपीएफ का एक कांस्टेबल घटनास्थल पर पहुंचकर रात भर पहरा देता रहा। सुबह बछवारा थाने के जीआरपीएफ की पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बेगूसराय भेजा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मृतका की पहचान समस्तीपुर जिला के हलाई ओपी क्षेत्र के चकजलाल गांव के रहने वाले राजू राय की पत्नी अंजू देवी के रूप में की गई। मृतक के भाई का दयानंद राय का कहना है कि हमारे जीजा राजू राय दो शादी कर रखी है। पहली शादी हमारी बहन से हुई थी। इसके बाद 4 बच्चे होने के बाद भी उन्होंने एक विधवा महिला से शादी कर ली। शादी के बाद लगातार हमारी बहन को मारपीट कर कई बार घर से भगा दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!