Samastipur

ग्रामीण महिलाओं ने मनाया सावित्री बाई फुले की जयंती,किया याद

दलसिंहसराय।उजियारपुर प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत अंतर्गत पचपैका ग्राम में सावित्री बाई फुले जी का जयंती समारोह का आयोजन ग्रामीण महिलाओं ने किया। जिसकी अध्यक्षता नैना यादव के द्वारा किया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जिला पार्षद सुनीता शर्मा ने सावित्री बाई फुले जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दिए। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि जिला पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,अध्यापिका, विद्या की देवी, समाज सुधारक एवं कवयित्री थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राष्ट्रमाता ने शोषित- वंचित एवं नारी शिक्षा और समानता हेतु आजीवन संघर्ष करते रहें जिसकी वजह से आज हम सब महिला शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और शिक्षित हुए हैं। साथहीं जिला पार्षद श्रीमती शर्मा ने कहा कि देश के तमाम शिक्षिकाओं से कहना चाहूंगी कि आप लोग भी सावित्री बाई फुले जी के तरह अपनी समाज के बेटी, बहू, बच्चियों एवं शोषित-वंचितों को शिक्षा में सहयोग करें।

माता सावित्री बाई फुले जी का सपना तो तब साकार होगी जब हम महिलाओं को शिक्षा,स्वास्थ्य,सेवा एवं राजनीति में समान अधिकार मिले। मौके नीलम देवी, नैना यादव, अजनासी देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी ,राम सिंगारी देवी, बेवी देवी, शांती देवी ,शिवा देवी, नीतू शर्मा, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!