Jobs VacancyPatna

बिहार पुलिस में 19 हजार बहाली होगी,दो चरणों में होगा पूरा,यहां देखें जानकारी

Police Dial 112 Vacancy 19000: बिहार में डायल 112 (Dial 112) यानी ईआरएसएस इमर्जेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम के दूसरे चरण में 19 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली होने जा रही है. यह बहाली दो चरणों में होगी. कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है. वित्त विभाग समेत अन्य विभागों से अंतिम रूप से मुहर लगते ही इससे संबंधित अधिसूचना सरकार जारी करेगी. आइए इस बहाली से जुड़ी मुख्य बातें जानते हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बताया जाता है कि इस साल के अंत तक पुलिस महकमा में करीब 67 पदों पर बहाली होनी है जिसमें सिपाही की संख्या सबसे ज्यादा है. इसकी शुरुआत ईआरएसएस में होने वाली बहाली से होने जा रही है. नए पुलिसकर्मियों के आने से पूरे राज्य में कहीं भी अगर घटना होती है तो पुलिस 20 से 25 मिनट में पहुंच जाएगी.

 

 

 

बढ़ाई जाएगी डायल 112 गाड़ियों की संख्या

 

 

डॉयल 112 में अभी 400 गाड़ियां हैं. 800 नई गाड़ियां को और जोड़ा जाएगा. इससे संख्या बढ़कर 1200 हो जाएगी. एक वाहन के लिए तीन सिपाही, एक जमादार या दारोगा समेत चार कर्मी की आवश्यकता पड़ती है. तीन शिफ्ट में एक वाहन पर 12 कर्मियों की ड्यूटी रहती है.

 

 

90-90 की संख्या में तीन शिफ्ट में ड्यूटी

 

 

ता दें कि 800 नए वाहनों के आ जाने पर नौ हजार 600 कर्मियों की आवश्यकता होगी. अभी करीब 300 कर्मी कार्यरत हैं. 90-90 की संख्या में तीन शिफ्ट में इनकी ड्यूटी लगती है. इसमें कॉल टेकर से लेकर डिस्पैचर तक शामिल हैं. गाड़ियों की संख्या बढ़ने पर कंट्रोल सेंटर के भी कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी.

 

 

यह पहला मौका है जब ईआरएसएस में बाइक भी शामिल की जा रही है. घटना होने पर जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं वहां बाइक से आसानी से पुलिस पहुंच सकती है. बाइक खरीदने से संबंधित प्रस्ताव को भी तैयार किया जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!