PatnaSamastipur

बिहार में जारी शीतलहर को देखते हुए अगले आदेश तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन रहेगा बंद

पटना । राज्य में पिछले दो दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे-छोटे बच्चों के उपस्थित होने से उनके स्वास्थ्य प्रभावित हो सकते है। ठंड के कारण बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। इस बाबत आईसीडीएस के निदेशक कौशल किशोर ने पत्र जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने सोच विचार कर तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

 

साथ ही इस दौरान सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने के दौरान गृह भ्रमण कर सभी पंजीकृत 03-06 वर्ष के स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों को समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के द्वारा खाद्य सामग्री की आपूर्ति घर पर ही करने के लिए निर्देशित किया गया है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!