Vaishali

राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को मिली जान से मारने की धमकी.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विवादों में फंसे मंत्री सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आलोक मेहता को धमकी मिली है. आलोक मेहता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. मंत्री का आरोप है कि उन्हें फोन कर जान मारने की धमकी दी गयी और जाति-सूचक गालियां दी गयी.

 

पटना के सचिवालय थाने को दी गयी शिकायत में मंत्री आलोक मेहता ने कहा है “23.01.2023 को दिन के 3:14 बजे मेरे सरकारी मोबाईल नम्बर- 9431807369, जो मेरे नाम से निबंधित है, पर एक मोबाइल न०- 9140245089 से फोन आया. ट्रू-कॉलर में फोन करनेवाले का नाम दीपक पाण्डेय दिखाया जा रहा था.जब मैंने फोन उठाया तो उस व्यक्ति ने मुझे जाति – सूचक शब्दों के साथ भद्दी-भद्दी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी. मैंने फोन काट दिया.

 

फिर लगातार उस नंबर से फोन आता रहा. जब मैंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया तो एक दूसरे नंबर से लगातार फोन आने लगा. इस कॉल पर ट्रू कॉलर में व्यक्ति का नाम पप्पु त्रिपाठी डिस्प्ले हो रहा था था और उसका मोबाईल नंबर – 9648076657 था.” मंत्री आलोक मेहता ने पुलिस ने कहा है कि इन कॉल और कॉलर की जाँच कर शीघ्र कानूनी कारवाई की जाए. वहीं धमकी को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम भी किया जाये. बता दें कि बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ साथ गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता विवादों में हैं. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए समाज के 10 प्रतिशत लोगों को अंग्रेजों का दलाल बताया था. इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी समेत कई पार्टियों ने आरोप लगाया है कि राजद बिहार को फिर से जातीय युद्ध में ढकेलना चाहती है. अब मंत्री ने कहा है कि उन्हें जाति सूचक गालियां और जान मारने की धमकी दी गयी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!