Indian RailwaysSamastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर हुई मजिस्ट्रेट चेकिंग,190 बेटिकट यात्री धराए 68 हजार वसूला जुर्माना

समस्तीपुर जंक्शन पर गुरुवार को चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 190 वे टिकट यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। बेटिकट यात्रियों से बतौर जुर्माना राशि लेने के बाद होने छोड़ा गया सभी सभी यात्रियों से बतौर जुर्माना और 68 हजार रुपए वसूल किया गया। बताया गया है कि डीआरएम आलोक अग्रवाल के निर्देश पर समस्तीपुर स्टेशन पर 100 से अधिक टिकट चेकर आरपीएफ जवानों के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान समस्तीपुर स्टेशन से गुजरने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों से बिना टिकट यात्रा करते कुल 190 लोग पकड़े गए। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भगवानपुर देसुआ स्टेशन पर बस रेड का भी आयोजन किया गया। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न खंडों पर वे टिकट यात्रा करने की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर गुरुवार को समस्तीपुर स्टेशन के अलावा समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल में लगातार जारी रहेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!