Patna

जानिए सीएम की यात्रा का पूरा शेड्यूल:आज से नीतीश कुमार का समाधान यात्रा, बिहार की जनता का टटोलेंगे मन

पटना.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं। उनकी यह समाधान यात्रा 5 जनवरी से पश्चिमी चंपारण बेतिया से शुरू होगी। 29 जनवरी को इस पहले चरण का यात्रा लखीसराय में समाप्त होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कामकाज का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक मौके पर पहुंचकर सरकार के विकास का जायजा लेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं, इस बिहार यात्रा के दौरान शराबबंदी, बाल विवाह,दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह 14वीं बिहार यात्रा है।हालांकि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजनीति भी साधेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी राजनैतिक यात्राओं से काफी फायदा हुआ है। लोगों से संपर्क साधते हैं। लोगों वन टू वन मिलते हैं।

 

समाधान यात्रा के पहले चरण का देखें पूरा शेड्यूल

 

4 जनवरी 2023, बुधवार : पश्चिमी चम्पारण (बेतिया)

 

5 जनवरी 2023, बृहस्पतिवार : पश्चिमी चम्पारण (बेतिया)

 

6 जनवरी 2023, शुक्रवार : शिवहर और सीतामढ़ी

 

7 जनवरी 2023, शनिवार : वैशाली

 

8 जनवरी 2023, रविवार : सिवान

 

9 जनवरी 2023, सोमवार : सारण (छपरा)

 

11 जनवरी 2023, बुधवार : मधुबनी

 

12 जनवरी 2023, बृहस्पतिवार : दरभंगा

 

17 जनवरी 2023, मंगलवार : सुपौल

 

18 जनवरी 2023, बुधवार : सहरसा

 

19 जनवरी 2023, बृहस्पतिवार : अररिया

 

20 जनवरी 2023, शुक्रवार : किशनगंज

 

21 जनवरी 2023, शनिवार : कटिहार

 

22 जनवरी 2023, रविवार : खगड़िया

 

28 जनवरी 2023, शनिवार : बांका

 

29 जनवरी 2023, रविवार : मुंगेर और लखीसराय

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!