Samastipur

दलसिंहसराय में गैस कटर से शटर काट कर जेवर दुकान से 20 लाख रुपये के जेवरात की चोरी,दुकान में लगाई आग

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर गांव स्थित शंकर चौक के पास मां दुर्गा ज्वेलर्स नामक जेवर दुकान से बुधवार की रात बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने दुकान के शटर को गैस कटर से काटा जिससे दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की जानकारी पर पहुंचे दुकानदार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकान में लगी आग पर काबू पाया। घटना बीते रात करीब 11:00 से 2:00 के बीच की बताई गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। उधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया।

 

 

 

 

घटना के संबंध में दुकानदार देवेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट गए थे। तड़के करीब 5:00 बजे मालपुर गांव के एक जानने वाले ने सूचना दी कि उनके दुकान से आग का धुआं निकल रहा है उनकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना पर जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके दुकान का शटर काटा गया है।

 

 

 

दुकान के अंदर रखा तिजोरी भी गैस कटर से कटा हुआ है जिस में आग लगी हुई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जुड़कर पानी आदि से आग बुझाया। बताया गया है कि दुकान के अंदर करीब रखा 10 किलो चांदी के जेवर तथा 300 ग्राम सोना का जेवर गायब है। जिसका मूल्य करीब 20 लाख रुपया होगा।

 

 

 

 

उधर घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बदमाशों ने चोरी के दौरान शटर काटने के लिए गैस कटर का उपयोग किया है। जिस कारण दुकान में आग लगी है। इस घटना में कुल कितने के जेवरात की चोरी हुई है यह भी लिखित रूप से दुकानदार द्वारा नहीं दिया गया है। अनुमानित राशि करीब ₹20 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ‌

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!