Samastipur

दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर अमित की ड्यूटी पर आने के दौरान सड़क हादसे में हुई मौत

दलसिंहसराय के ढेपूरा गांव के पास सड़क हादसे में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर डॉ अमित कुमार 35 वर्ष की मौत हो गई। बताया गया है कि डॉ अमित रात अपने घर बेगूसराय से समस्तीपुर नाइट ड्यूटी के लिए बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रही एक टैंकर ने उनके बाइक को ठोकर मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी डॉक्टर अमित कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने उनके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

 

डॉ अमित बेगूसराय के बरौनी के रहने वाले बताए गए हैं। वह बेगूसराय से ही समस्तीपुर आना-जाना कर रहे थे। उनकी अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में पोस्टिंग इसी महीने की 5 जनवरी को हुआ था। वह एमबीबीएस थे। उनकी मौत की सूचना पर चिकित्सा जगत में मातम का माहौल है।

 

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बेगूसराय के बरौनी से बाइक द्वारा समस्तीपुर के अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय आ रहे थे। इसी दौरान ढेपुरा गांव के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही एक टैंकर ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। काफी देर तक तो लोग उसे आम व्यक्ति समझते रहे जिस कारण कोई भी व्यक्ति उन्हें छूने को तैयार नहीं हुआ। बाद में एक व्यक्ति द्वारा उसकी पहचान डॉक्टर के रूप में हुई तो ग्रामीणों के सहयोग से उसे देर रात दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

उधर, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय के डॉक्टर अमित कुमार की मौत की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उनके शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना समस्तीपुर और बेगूसराय के बॉर्डर पर ढेपूरा गांव के पास हुई है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!