Samastipur

समस्तीपुर में किसानों का प्रदर्शन:निकाली ट्रैक्टर रैली, यातायात ठप

समस्तीपुर में कृषि कानून के विरोध में किसानों ने जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर रैली निकाली। जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान से निकली ट्रैक्टर रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। किसान नेता जुलूस के दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने किसानों का कर्ज माफ करने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए करीब 750 किसानों को मुआवजा देने और वही लखीमपुर खीरी में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर कार चलाए जाने को लेकर मंत्री की बर्खास्तगी आदि की मांग कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विधायक अजय कुमार कर रहे थे नेतृत्व

 

किसानों की ट्रैक्टर रैली हाउसिंग बोर्ड मैदान से से निकाली गई इससे पूर्व किसानों ने हाउसिंग बोर्ड मैदान में तिरंगा फहराया। रैली का नेतृत्व किसान नेता सतनारायण सिंह और विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार कर रहे थे। जितवारपुर हसनपुर होते हुए, बहादुरपुर पुरानी दुर्गा स्थान, मुख्य बाजार सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। निकाली गई ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में जिले के किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। इस दौरान किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने लंबे समय से बंद बाजार समिति को चालू करने किसानों का कर्ज माफ करने 13 महीने के किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा देने केंद्रीय मंत्री पर कार्रवाई आदि की मांग कर रहे थे। कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मक्का के विधायक अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है वह आजा रखता का माहौल पैदा करना चाहती है।

 

कृषि कानून को लेकर किसान विगत सालों से आंदोलित है पूर्व में कृषि कानून वापस लेने की सरकार ने घोषणा की थी। लेकिन सरकार ने सिर्फ 3 फिर से कानून ही वापस लिए हैं जबकि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। जिसका राज पूरे देश के किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!