Vaishali

दलसिंहसराय:सौरभ सरस्वती पूजा को लेकर 25 जनवरी को घर आया था,27 को वापस चला गया

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के केराई मजकोठी वार्ड 9 निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र सौरव कुमार की बरौनी समस्तीपुर के रेलखंड फाटक संख्या 30 और 31 के बीच शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सौरव 12वीं वर्ग का छात्र था। उसकी परीक्षा होने वाली थी। इसकी तैयारी वह 4 महीना से दलसिंहसराय के लोकनाथपुर में रहकर कर रहा था।

इधर, सौरभ सरस्वती पूजा को लेकर 25 जनवरी को घर आया था। और 27 जनवरी के सुबह दलसिंहसराय वापस चला गया था। वहीं 29 जनवरी रविवार की सुबह फाटक संख्या 30-31 के बीच सुनसान जगह पर उसका शव मिला।

जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई सोनू कुमार ने बताया कि सौरभ तीन भाई में मंझला भाई था। पिता किराना दुकान चलाते हैं। इस दुखद घटना से माता मनीता देवी, पिता, भाई समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। गांव में मातम सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रेम- प्रसंग की बात समाने आई है, युवक के माेबाइल की जांच कराई जाएगी : थानाध्यक्ष

इस संबंध में समस्तीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बाते समाने आई है, जिसकी भी जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जायेगी। उसके बाद ही स्पष्ट होगा की पूरा मामला क्या है। इधर जाम की सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी अतनु दत्ता, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा राज किशोर सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेश दुबे, रंजीत सिंह जाम समाप्त कराया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!