दलसिंहसराय;जनता दरबार में आये 7 मामलो में से 1 का हुआ निष्पादन ।
दलसिंहसराय,भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को दलसिंहसराय थाना में जनता दरबार का आयोजन हुआ.इस दौरान जनता दरबार में कुल सात जमीन विवाद के मामले आए.जिसमें आन द स्पाट एक मामले का निष्पादन किया गया. वहीं छह मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई.थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं अंचल अधिकारी राजीव रंजन व राजस्व अधिकारी मो जमशेद की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई पंचायत से लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे. इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की.मौके पर सी आई शिवकान्त झा,अंचल लिपिक राज कुमार कर्ण सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।