Samastipur

दलसिंहसराय;गणतंत्र दिवस समारोह में झांकी निकालने को लेकर किया गया विचार-विमर्श

दलसिंहसराय| अनुमण्डल सभागार के सभाकक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता जन्मेजय शुक्ला की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा निकाली जाने वाली झांकी के विषय पर विचार विमर्श किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विषयों के संबंधित झांकी की तैयारी प्रारंभ कर दें। इसकी समीक्षा 25 जनवरी को की जाएगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वर कुमार,निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार,संजय कुमार सिन्हा,नरेंद्र शेखर सिंह,अमरेंद्र कुमार के अलावा विभिन्न सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!