sportsSamastipur

दलसिंहसराय;महिला फुटबॉल मैच में शिवानी के बेहतरीन गोल की बदौलत बेगूसराय पहुंची फाइनल में

दलसिंहसराय,शहर के छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर जय महाकाल दल के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय महिला फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफइनल मैच शनिवार को दलसिंहसराय व बेगूसराय के बीच खेला गया.मैच की शुरुआत पूर्व मुखिया सुमित भूषण चौधरी,दिलीप चौधरी,वार्ड पार्षद पवन कुमार,महाकाल दल के संस्थापक सोनू सिंह राजपूत,विवेक दत्त, मनीष वर्णवाल,अध्यक्ष अजय वर्मा आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खेल के शुरूआती दौर से ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर हावी रही.वहीं दोनों टीम के गोलकीपर ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कोई भी बॉल को गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया.हाफ टाइम तक दोनो ही टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी.हाफ टाइम के बाद बेगूसराय टीम की खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति को बदलते हुए दलसिंहसराय टीम के गोल पोस्ट पर लगातार प्रहार करती रही.50वें मिनट में बेगूसराय टीम की दस नंबर जर्सी की खिलाड़ी शिवानी कुमारी ने बेतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया,जो अंत तक क़ायम रहा.

 

बेगूसराय ने एक गोल से दलसिंहसराय को हराते हुए फाइनल में पहुंची.रेफरी की भूमिका दिनेश कुमार,लाईनसमैन के रूप में तरुण कुमार व सन्नी कुमार,फोर्थ रेफरी की भूमिका राधे पासवान ने निभाई.अतिथियों ने बेस्ट 22 का पुरस्कार बेगूसराय के शिवानी कुमारी के और बेस्ट 11 का पुरस्कार दलसिंहसराय के खिलाड़ी शबनम कुमारी को दिया.

 

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुंगेर व बेगूसराय के बीच खेला जाएगा.मौके पर महाकाल दल के अजित यादव,बब्लू यादव,देव ऋषि, सुभाष यादव,कैलाश कुमार राय,कुंदन ठाकुर,नवल कुमार,रामू भगत,कौशिक कमल,हिमाद्री देवनाथ,मुकेश राय,श्रवण कुमार, प्रखर कर्ण सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!