Indian RailwaysSamastipur

दलसिंहसराय;रेलवे का ई टिकट का अवैध रूप से कारोबार करने वाला धंधेबाज गिरफ्तार

दलसिंहसराय,दलसिंहसराय शहर मे रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार को रोकने के लिए आरपीएफ टीम अब अभियान चला कर छापेमारी में जुटी हुई है. इसी क्रम में पगड़ा वार्ड 3 स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के दुकान में स्थानीय थाना के सहयोग से आरपीएफ की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर ई-टिकट का अवैध धंधा करने वाले एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड 3 निवासी पारस महतो के पुत्र राज कुमार के रूप में हुईं.ई-टिकट दलाल पर आरपीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया की मेरे नेतृत्व में आरपीएफ के अधिकारी व स्टाफ  के साथ टीम बनाया गया.  टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दुकान में छापेमारी की गई थी.जँहा पर्सनल आईडी से टिकट काट रहा था.
छापेमारी के दौरान देखा गया कि आईआरसीटीसी एजेंट आईडी की आड़ में अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट का कारोबार किया जा रहा था.आरपीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर दुकान पर पहुंचकर छापेमारी करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार किया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!