sportsSamastipur

दलसिंहसराय;गौतम इलेवन ने 78 रनों से पीवाईसीसी पंचवीर को हराया

दलसिंहसराय। बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का चौथा मैच गौतम इलेवन पाँड़ एवं पीवाईसीसी, पंचवीर के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस गौतम इलेवन की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बीस ओवरों के निर्धारित मैच में 18 ओवर में पूरी टीम ऑलआउट होकर कुल 172 रन का स्कोर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टीम की ओर से रॉनित ने 47 रन, गौतम ने 43 रन, सोनू ने 15 रनों के योगदान दिया। जबकि इनके विपरीत गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 4 विकेट, मजहर और फरहत ने 2-2 विकेट, सरताज और जुनैद ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी पंचवीर की टीम 16.1 ओवर में 94 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार गौतम इलेवन ने इस मैच को 78 रनों से जीत लिया। पंचवीर के सारिक ने 23 रन, अंकित ने 19 रन एवं सोनू ने 15 रन बनाए।

 

 

जबकि राम लखन ने 3, बाबा ने 2 एवं दीपक, रॉनित, राजा, मुनचुन और सोनू ने 1-1 विकेट लेकर पूरी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने में कामयाब रहे। इस मैच के मैन ऑफ द मैच फाइव स्टार के खिलाड़ी रॉनित घोषित किये गए। जिसे अतिथि हिमांशु चौधरी ने ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सब्जी मंडी किसान संघ के सचिव गोवर्धन राय खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कराया।

 

इस मैच में एम्पायर के रूप में पंकज कुमार एवं रोशन कुमार ने अपना योगदान दिया। वहीं स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ व समीर ने एवं कॉमेंट्री का कार्य शशि एवं मोहम्मद राजन ने किया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, बाजार समिति क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद चाँद, नवनीत कुमार, नीतीश कुमार, अंकित, रॉकी एवं, बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!