Samastipur

दलसिंहसराय;महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट का पांचवां लीग मैच सुभाष चौक ने 22 रन से जीता

दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरवारी स्टेडियम कोनैला में चल रहे महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट का पांचवां लीग मैच  सुभाष चौक और बसढ़िया के बीच खेला गया.
जिसमें सुभाष चौक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन का लक्ष्य खड़ा किया.सुभाष चौक के तरफ से सर्वाधिक रन जुगल ने बनाया 14 गेंदों में 44 रन बनाया.
 लक्ष्य हासिल करने उत्तरी बसढ़िया की टीम 14 ओवर 4 गेंद में 160 रन पर ओलआउट हो गयी.इस तरह से सुभाष चौक ने 22 रन से इस मैच को जीत लिया.मुख्य अतिथि लोजपा के छात्रसंघ के प्रदेश सचिव अभिषेक पोद्दार ने सुभाष चौक टीम के सुमंत्र को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया.मौके पर आयोजक पुरुषोत्तम भारद्वाज,पंकज ईश्वर,सुधीर शर्मा,नीरज राज,दिनेश कुमार छोटू,राजनंदन शर्मा,मनोज ईश्वर, राजन राठौर,दिनेश ईश्वर,सदन ईश्वर,त्रिलोकी मेहता,रंकज शर्मा,नीलेश भारद्वाज इत्यादि उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!