Samastipur

दलसिंहसराय;ट्रक और स्कार्पियो पर लदी 3675 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

दलसिंहसराय, अनुमंडल के घटहो ओपी क्षेत्र अख्तियारपुर खजुरी सीमा के उजियारपुर सीमा क्षेत्र के पास और मनियारपुर गांव पास से एक ट्रक और स्कार्पियो पर लदी 3675 बोतल अंग्रेजी शराब को घटहो ओपी की पुलिस ने जब्त किया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबध में घटहो ओपी प्रभारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में अख्तियारपुर खजुरी और उजियारपुर थाना क्षेत्र के सीमा के पास से ऑनलोड हो रही एक ट्रक लदी 1984 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी बहादुर पुर कांचा निवासी नंदकुमार पासवान के पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया ।

 

वहा से पुलिस ने एक ट्रक निबंधन संख्या जीजे 03 एडब्लू 9125 के सात एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है ।इसके साथ ही मनियारपुर में छापेमारी करते हुए 1691 शराब की बोतल के साथ एक स्कार्पियो को जब्त किया गया। कारोबारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!