Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, करपुरीग्राम थाने का किया उद्घाटन

समस्तीपुर.सीएम नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के 99 जयंती समारोह के मौके पर स्व. ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम में आयोजित राजकीय समारोह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 सालों से उनकी सरकार दलित शोषित के साथ ही पिछड़ों के उत्थान के लिए भी काम कर रही है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव करपुरीग्राम में उनकी स्मृति भवन में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सीएम ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया

करपुरीग्राम थाने का किया उद्घाटन

 

इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के साथ ही स्थानीय विधायक मौजूद थे। करीब 5 मिनट तक सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बैठने के बाद मुख्यमंत्री ने नवसृजित करपुरीग्राम थाने का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि थाने में ऐसी व्यवस्था हो कि 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी मौके पर रहे। सिर्फ महिला पदाधिकारी के भरोसे थाने को ना छोड़े। ‌उन्होंने नए थाने के भवन का निरीक्षण भी किया।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय करपुरीग्राम के अलावा प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय करपुरीग्राम में लगे कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इन सभी कार्यक्रमों में उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित अन्य कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

 

17 सालों से जारी है अभियान : सीएम नीतीश

 

वहीं हेलीपैड पर सीएम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह लगातार कर्पूरी के अधूरे सपने को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले 17 सालों से उनका यह अभियान जारी है। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावे मौके पर कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिब, सीपीएम के विधायक अजय कुमार मुर्गा, विधायक रणविजय साहू, मोहिउद्दीन नगर के विधायक संजय कुमार आदि भी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!