Patna

Bihar; शादी नहीं होने पर प्रेमिका का अश्लील तस्वीर किया वायरल, परीक्षा देने के दौरान गिरफ्तार

जमुई: प्रेमिका की अश्लील तस्वीर वायरल करने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक अभियुक्त के साथ आरोपित प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है. मामला टाउन थाना का है. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस ने प्रेमी निवास कुमार को बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने के दौरान डीएसएम कालेज झाझा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेशी कर दोनों को जेल भेज दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

दोनों गिरफ्तार

 

 

 

घटना के संबंध में बताता जा रहा है कि कुछ महीना पहले एक महिला ने टाउन थाना में गणेश चौधरी पर झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि दूसरी ओर प्रेमिका की मां ने अश्लील तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाकर निवास कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

 

कोचिंग में दोनों को हुआ था प्यार

 

 

बताया जा रहा है कि निवास कुमार जमुई में रहकर शहर के एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करता था. इस दौरान बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती भी उसी कोचिंग में पढ़ने आती थी. पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच धीरे-धीरे बातें शुरू हुई, फिर एक-दूसरे के बीच प्यार हो गया. दोनो शादी करने के लिए तैयार भी हो गए. इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजन भी दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए.

 

 

प्रेमिका की मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

 

 

कुछ दिन बाद किसी वजह से दोनों की शादी टूट गई. इसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन किसी कारणवश लड़की की शादी टूट गई. इसके बाद प्रेमिका की मां ने अश्लील तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी.

 

 

‘साजिश के तहत फंसाया गया’

 

 

वहीं, इस मामले में गिरफ्तार प्रेमी निवास कुमार की माने तो उसने किसी प्रकार की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल नहीं की थी. निवास कुमार ने बताया कि एक साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है. वहीं, अभियुक्त की पहचान खैरमा गांव निवासी गणेश चौधरी और गिरफ्तार प्रेमी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगोबंदर गांव निवासी निवास कुमार के रूप में हुई है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!