Vaishali

बिहार में माघ पूर्णिमा के बाद होगी ठंड की विदाई, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Bihar Weather Update: पटना: Bihar Weather Update: बिहार में अब कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल गई है. लोगों को अब सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं दोपहर होते ही बिहार में अब गर्मी लगने लगी है. पूरे बिहार में मौसम साफ है. वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सर्दी के थर्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में ठंड एक बार फिर से लौटेगा. विभाग की मानें तो 1 फरवरी से राज्य में ठंड एक बार फिर से दस्तक देगा और ये 4 दिनों तक रहेगा. इस दौरान दिन और रात के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है.

माघ पूर्णिमा के बाद ठंड की विदाई

वहीं, माघ पूर्णिमा यानी 5 फरवरी के बाद से राज्य का एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तापमान ऊपर चढ़ेगा. मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया की पिछल कुछ सालों की तुलना में इस साल का मॉनसून सीजन कमजोर रहा. जिसके चलते इस बार ठंड अधिक पड़ा. उन्होंने कहा कि मॉनसून जिस साल कमजोर होता है उस साल कोल्ड डे और कोल्ड वेब के इवेंट ज्यादा होते हैं. उन्होंने कहा कि  30 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिण और पश्चिम बिहार में बारिश होने की संभावना है.

बारिश को लेकर चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि बारिश के कारण पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में 1 फरवरी से दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी. न्यूनतम तापमान गिरकर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ठंड में और बढ़ोतरी होगी. वहीं बारिश के बाद जब आसमान होगा तब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और ये लगातार जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि 5 फरवरी के बाद राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!